Madhya Pradesh News जन अभियान परिषद के जिला एवं विकासखंड समन्वयक की उपस्थिति किया गया।

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
बड़नगर तहसील के ग्राम सुंदराबाद में सरपंच श्रीमती ज्योति पंड्या के नेतृत्व में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा किए गए हरियाली एवम जल संरक्षण के कार्यों का अवलोकन एवं सामाजिक अंकेक्षण पत्रकारों एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला एवं विकासखंड समन्वयक की उपस्थिति किया गया। ग्राम सुंदराबाद पौधरोपण स्थल पर भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण प्रेमी श्री मोहनलाल सोलंकी का सम्मान विशेष रूप से किया गया साथी पत्रकार नितिन पंड्या महेश सोनगरा मोहन सिंह हाडा का भी सम्मान किया गया। यह जानकारी देते हुए सरपंच प्रतिनिधि श्री अजय पंड्या सजग ने बताया की तालाब गहरीकरण, वृहद पोधरोपन व स्वच्छता के उल्लेखनीय कार्य सबके सहयोग से हो रहे है एवम शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा है। आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष घनश्याम सिंह पंड्या ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती ज्योति पंड्या, परिषद के जिला समन्वयक श्री सचिन शिंपी, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती रेणुका श्रोत्रीय व ग्रामीण जन पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। यह जिले में अपने आप में एक अनोखा कार्यक्रम था जिसमें अपने किए कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण लोकतंत्र के चौथे स्तंभ एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में करवाया गया। इस दौरान पत्रकार बंधुओं व ग्रामीणों ने आगामी कार्यों को लेकर सुझाव दिए। जिन्हें सहर्ष स्वीकार किया गया।

Subscribe to my channel