ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News जबेरा विधायक ने वितरित किए लाड़ली बहना योजना के प्रमाण पत्र

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
जबेरा विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा की ग्राम पंचायत भैंसा, फुलर एवं मनगुवां में जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ग्रामों में पहुंचकर लाड़ली बहना योजना में पात्र बहनों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए एवं बहनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जबेरा विधायक श्री लोधी ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एवं अपने आवश्यकता के लिए लाड़ली बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपये देने का संकल्प प्रदेश सरकार ने किया है जिससे सभी बहनें सशक्त बनेगी। विधायक श्री लोधी ने ग्राम पंचायत भैंसा के ग्रामों में 357 प्रमाण पत्र वितरित किये

Subscribe to my channel