IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News  9.00 ग्रांम स्मैक सहित आरोपी को थाना एसजीएम नगर की टीम ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

 फरीदाबाद   डीसीपी एनआईटी श्री नरेन्द्र कादयान के द्वारा अपराधिक मामलो में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना एसजीएम नगर प्रबंधक की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम वकील है आरोपी आदर्श कॉलोनी एनआईटी का रहने वाला है।आरोपी ऑटो चालाने का काम करता है। आरोपी को पुलिस टीम ने अपने सूत्रो से प्राप्त सूचना से थाना एसजीएम नगर के एरिया मुल्ला होटल के पास से काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 9.00 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी को खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में किसी अनजान व्यक्ति से 10000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी ने स्मैक को बेच का काम पैसे कमाने के लालच में आकर शुरु किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button