IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बहरोल में 8 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

  सागर  पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन एवं अनु विभागीय पुलिस अधिकारी शिखा सोनी बंडा के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुपमा शर्मा, प्रधान आरक्षक जयपाल, आरक्षक, सत्यनारायण एवम थाना स्टाफ की मदद से मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर बहरोल पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना बहरोल जिला सागर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 93/02 धारा 379.34 भादवि में फरार स्थाई वारंटी जो 08 वर्ष से फरार चल रहा था। घनश्याम पिता गणपत लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी मुजरा कुर्की खैरा थाना कोतवाली टीकमगढ़ को ग्राम धामोनी तिराहा थाना बहरोल जिला सागर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उक्त आरोपी थाने के 10 वांटेड अपराधियों की लिस्ट में सम्मिलित है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button