Madhya Pradesh News शिवपुरी पूरण खेड़ी टोल टैक्स पर अब वाहनों को चुकाना होगा बड़ा हुआ शुल्क

ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश
शिवपुरी और गुना तक सफर करना आज रात से और भी महंगा हो जाएगा। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पढ़ने वाले पुरनखेड़ी टोल प्लाजा की दरें आज से बढ़ा दी जायेगी। आज 03 जून रात 12 से बजे से नई दरें लागू कर दीं जाएंगी ।एक तरफ के कार वाहन चालकों को अब 5 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। दोनों तरफ आने-जाने वालों को भी 5 रुपए ज्यादा देने होंगे। बता दें कि 6 माह के भीतर पुरनखेड़ी टोल प्लाजा की दरों में यह तीसरी बार इजाफा हो रहा है।
बता दें कि पहले एक तरफ की यात्रा के कार के 145 रुपए और दोनों तरफ के 220 रुपए लगते थे। मिनी बस के 235 रुपए और दोनों तरफ 355 रुपए लगते थे। बस के 495 एक तरफ और आने-जाने 740 रुपए लगते थे। लेकिन अब इन सभी दरों में इजाफा होने के चलते वाहन मालिकों की जेब पर भी बोझ बढ़ जाएगा। पूरनखेड़ी टोलप्लाज़ा के प्रवंधन के अनुसार गुना में फोरलेन को शुरू किया गया है इसके चलते 85 किलोमीटर के दायरा अब बढ़कर 97.4 किलोमीटर का हो गया था। इसी के चलते पूरनखेड़ी टोल प्लाजा की दरों में इजाफा किया गया है। 03 जून से लागू होने वाले दाम कार/जीप/वैन 150 एक तरफ, दोनों साइड के 225 और महीना का पास 4970 रुपए में बनेगा। वहीं मिनी बस 240 जाने और 360 दोनों तरफ आने-जाने और 8030 रुपये महीना का पास बनेगा । वहीं बात की जाए प्राइवेट बस व ट्रक (डबल एक्सेल) की तो यहां भी 505 रुपए बस एक तरफ जाने के और 755 रुपए दोनों तरफ आने-जाने के और 16820 रुपए में महीना पास बनेगा। वहीं ट्रिपल एक्सल गाड़ी में 550 एकतरफा 825 रुपए आना-जाना और 18350 रुपए में एक महीने का पास बनेगा। बता दे ये कीमतें सिर्फ पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर बढ़ाई गईं है।

Subscribe to my channel