IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कभी दिल्ली तो कभी नोएडा, दुष्कर्म के आरोपी ने सात साल काटी फरारी फरार आरोपी को अब पकड़ा बण्डा पुलिस ने

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

सागर  दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी पुलिस की आंखों में करीब सात साल तक धूल झोंकता रहा। वह काम मजदूरी का करता लेकिन कभी नोएडा पहुंच जाता तो कभी दिल्ली में अपना ठिकाना बना लेता। अब पुलिस का जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चल रहा है तो यह आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2016 से फरार बलात्कार के मोस्ट वांटेड आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके गांव से गिरफ्तार किया। 5 फरवरी 2016 को नाबालिग लड़की ने थाना में बताया कि 27 जनवरी 2016 को गांव का किशन अहिरवार एवं पप्पू अहिरवार उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गए और गलत काम किया। जिस पर थाना बण्डा में अपराध क्रमांक 65/16 धारा 363, 366, 376 ताहि 3/4 पास्को एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। मामले का आरोपी पप्पू अहिरवार की गिरफ्तारी जो घटना दिनांक से फरार होने बाहर दिल्ली तरफ भाग जाने के कारण नहीं हो सकी थी। आरोपी पप्पू अहिरवार समय-समय पर अपने ठिकाने भी बदलता रहता था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी शिखा सोनी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर लंबे समय से आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर आदेशित किया गया। आरोपी पप्पू अहिरवार घटना दिनांक से लगातार स्थान बदल बदल कर कभी दिल्ली कभी नोएडा में रहकर मजदूरी कर रहा था जो मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर कि आरोपी दिल्ली से आकर गांव में देखा गया है। जिसकी तस्दीक हेतु आरोपी की तलाश ग्राम उसके ग्राम एवं कस्बा बंडा में किया जो कि बस स्टैंड पर बाहर भागने हेतु मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक अरविंद सिंह, प्रदीप राजपूत, विनोद का सराहनीय कार्य रहा।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button