IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शादी मे दहेज देखकर बोला दूल्हा अगर मुझे उपहार के नाम पर कुछ भी दिया तो मुझे यह निकाह कबूल नही

रिपोर्टर नितिन कुमार पांडिया उज्जैन मध्य प्रदेश

 उज्जैन   बड़नगर में आयोजित एक शादी समारोह में कल उस समय बारातियों का स्वागत कर रहा परिवार चौक गया जब दुल्हन है दहेज का सामान देख कर शादी करने से मना कर दिया। दूल्हे का कहना था कि हमने शादी के पहले ही कहा था कि हम शादी में उपहार के नाम पर कुछ भी नहीं लेंगे लेकिन फिर भी आप हमें जो भी सामग्री देना चाहते हैं वहां हमें नहीं चाहिए अगर आप जबरदस्ती करेंगे तो फिर मैं यहां निकाह नहीं करूंगा। खरसौदकलां निवासी शहजाद खां मंसूरी के बड़े बेटे यामीन मंसूरी (23) का निकाह रुनीजा निवासी जाकिर मंसूरी की पुत्री समीना बी के साथ तय हुआ। निकाह के दिन यामीन पूरी तैयारी के साथ बारात लेकर गुजराती रामी माली समाज मे अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। यहां बरात के स्वागत सत्कार के बाद जब निकाह का समय आया और निकाह के पूर्व दूल्हे यामीन और उसके पिता शहजाद खा मंसूरी ने निकाह स्थल पर दहेज के रूप में बर्तन आदि देखे तो दुल्हन के पिता और उनके परिवार को कहा कि यदि आपने दहेज दिया तो हम निकाह नहीं करेंगे।

हमने आपको पहले ही कहा था दहेज में हम कुछ भी नहीं लेंगे। यहां तक कि दुल्हन शमिना बी के माता-पिता और रिश्तेदारों के शगुन के तौर पर पांच बर्तन रख लेने के आग्रह को भी ठुकरा दिया। निकाह के मण्डप हर कोई दूल्हे व उसके परिवार की तारीफ कर रहा था। शहजाद मंसूरी ने कहा किताबों में पढ़ा है कि दहेज लेना और देना अपराध है। जो माता पिता अपने कलेजे के टुकड़े को बिना कुछ लिए सामने वाले परिवार को दे देते हैं। उनसे भला दहेज कैसे लिया जा सकता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button