IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News राघव रीजेंसी कटनी में वाटरफॉल में सुरक्षा व्यवस्था ना होने के कारण 7 वर्षीय बालक डूबने से दर्दनाक मौत

रिपोर्टर निमेश कोरी कटनी मध्य प्रदेश

 प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्थव गुप्ता टीकमगढ़ निवासी अपने नानी के यहां छुट्टी मनाने आया हुआ था जो अपनी मां नीलू गुप्ताऔर मौसी अनामिका गुप्ता के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहा था सुरक्षा के कड़े इंतजाम ना होने के कारण बालक मृत हो गया मां और मौसी के द्वारा यह बताया गया बच्चा बहुत देर नहाने के बाद बड़े स्विमिंग पूल में कैसे पहुंच गया इसकी कोई जानकारी नहीं है जब बहुत देर के बाद बच्चा बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों को आशंका हुई उस दौरान नहाने में सभी व्यस्त थे तो पता ही नहीं चला बाद में देखा गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर की जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया वहीं परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि राघव रीजेंसी एनकेजे थाना अंतर्गत होटल में बने स्विमिंग पूल में ना ही सिक्योरिटी गार्ड है ना ही कोई ध्यान देने वाला है घटना के बाद एनकेजे थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच मैं जुट गई है वहीं परिजन घटने के बाद सदमे में है घटना ने वाटरफॉल मैं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया है नहाने के लिए आने वाले लोगो एवं बच्चों को दुर्घटना से बचने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है परिजनों का कहना है की प्रबंधन एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम ना होने के कारण यह घटना हुई है जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button