ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News नशामुक्ति एवं अन्य नशीली दवाईयों की रोकथाम के संबंध में बैठक संपन्न

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मण्डला 2 जून 2023 नशामुक्ति एवं अन्य नशीली दवाईयों की रोकथाम के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित विभागों को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के चलन को रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग, ट्रायबल तथा नगरीय निकायों से समन्वय कर सीईओ जिला पंचायत विस्तृत योजना तैयार करें। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग प्राप्त करें। डॉ. सिडाना ने निर्देशित किया कि हॉटस्पॉट का चिन्हांकन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। स्कूल तथा कॉलेज के आसपास सतत नजर रखें।

सुनिश्चित करें शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास तम्बाखू सहित किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों का विक्रय नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने दवा दुकानों के भी आकस्मिक जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक बिछिया नारायण पट्टा, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel