IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News म.प्र. सरकार ने बहनों के सम्मान में शुरू की लाड़ली बहना योजना – गृह मंत्री

 मंत्री डॉ. मिश्र ने गांव-गांव जाकर लाड़ली बहनाओं को बांटे स्वीकृति पत्र

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश  शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजनाओं में प्रति किसान को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये की राशि प्रदाय की जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनांे के सम्मान में प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू कर उनको आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाया है। योजना के तहत् प्रत्येक महिला को 1 हजार रूपये प्रति माह के मान से वर्ष भर में 12 हजार रूपये की राशि बैंक खाते में जमा होगी जिसकी शुरूआत 10 जून से शुरू हो जायेगी। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया जिले के चार दिवसीय प्रवास के दौरान शुक्रवार को ग्राम हतलव, वनवास, कटीली, नुनवाहा, कमरारी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् महिलाओं को स्वीकृति वितरण कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने इस दौरान लाड़ली बहनाओं का सम्मान भी किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा के दौरान वह गांव-गावं पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लाड़ली बहना योजना की जानकारी देते हुए कहा था कि 10 जून से प्रत्येक महिला के खाते में 1 हजार रूपये प्रतिमाह के मान से राशि जमा होगी। इसी कड़ी में आज बहिनों को स्वीकृति वितरण प्रमाण-पत्र के कार्यक्रम सम्पन्न हुए है। उन्होंने कहा कि 9 जून तक इसी प्रकार के स्वीकृति वितरण के कार्यक्रम गांव-गांव आयोजित किये जायेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि ऐसी पात्र महिलायें जो किसी कारण से योजना के तहत् अपना आवेदन नहीं कर सकी है वह चिन्ता न करें जल्द ही वह पोर्टल खोलने पर अपना आवेदन कर सकेगी।

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्राम हतलव में कहा कि गांव में 367 लाड़ली बहनाओं के खाते में 12 हजार रूपये के मान से 1 वर्ष में 44 लाख 4 हजार से अधिक की राशि जमा होगी। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत् 21 वर्ष की बालिका होने पर 1 लाख 45 हजार रूपये की नगद राशि प्रदाय की जायेगी। योजना के तहत् गांव की 194 बालिकाओं को 2 करोड़ 77 लाख की राशि की शासन द्वारा एफडी बनवाई गई है। गृह मंत्री ने कहा कि कृषक सम्मान निधि योजना में के तहत् शेष किसानों को लाभान्वित करने हेतु अगले सप्ताह शिविर का आयोजन किया जायेगा। जो पात्र किसान वंचित रह गए है वह अपना ई-केवाईसी एवं बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें। उन्होंने कहा कि सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि 600 रूपये से बढ़ाकर एक हजार रूपये की है। डॉ. मिश्र ने कहा कि पूर्व की 15 माह की सरकार ने हमारी सरकार की कई योजनायें बंद कर दी गई थी। जिन्हें हमारी सरकार बनने पर पुनः शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 वर्षाे के दौरान देश की तकदीर एवं दशा बदल दी है। देश में हर जगह विकास की वयार वह रही है और बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्हेांने कहा की प्रधानमंत्री की कल्पना थी कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रत्येक गरीब के घर में शौचालय हो और उसे सिर ढ़कने के लिए पक्का मकान हो इस कल्पना को स्वच्छता मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् गरीबों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर साकार किया जा रहा है। दो वर्ष के अंदर कोई भी गरीब पक्के मकान से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष के दौरान ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में दस्यु गैंगों का पूर्णतःसफाया कर दिया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, श्री संतोष लशकरी, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सैना, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, सर्वश्री विपिन गोस्वामी, गिन्नी राजा, अतुल भूरे चौधरी, मुकेश यादव, जीतू कमरिया, श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन व अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button