Rajasthan News धोरीमन्ना उपखंड में ग्राम पंचायत जाभोजी मंदिर में राजस्व गांव मायलो की बेरी में रामदेव जी मंदिर के पास जलदाय विभाग की पुरानी टंकी बनी हुई है जो झर- झर हालात में है

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान
बाड़मेर धोरीमन्ना : जलदाय विभाग में कार्यरत बुधराम मेगवाल ने संवाददाता को जानकारी देकर बताया कि यह टंकी सन 1987 -88 में बनी हुई है बहुत पुरानी है झर झर हालात में होने के कारण रोज टंकी से छोटे छोटे टुकड़े टुटकर निचे गिरते हैं और अभी जगह – जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है साल भर पहले उपर का हिस्सा रात्री को टुटकर निचे गिर चुका है
गनीमत रही कि जान माल का नुक़सान नहीं हुआ । बुधराम मेगवाल ने बताया कि पुराना कटान रास्ता इस टंकी के जस्ट पास से गुजरता है जिस कटान मार्ग से वाईकल व लोगों की आवाजाही चलती रहती है पास में बाबा रामदेव जी का मंदिर है जहां लोग अपनी श्रद्धा से पुजा पाठ करने आते रहते हैं यह झर -झर हालात में होने के कारण कभी भी टुटकर निचे गिर सकती है जिससे जान-माल का नुक़सान होने की संभावना रहती है। बुधराम ने बताया कि हमने जलदाय विभाग को अवगत कराया लेकिन आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई प्रसासन अगर संज्ञान में लेकर उक्त झर -झर हालात में टंकी को बुलडोजर से नीचे गिरा दिया जाए तो जान माल के नुकसान से बचा जा सकता है

Subscribe to my channel