ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News संरक्षण अभियान तृतीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जन जागृति के लिए युवाओं द्वारा ग्राम पंचायत झूठां में चौपाल पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर मारवाड़ पाली राजस्थान

रायपुर  नेहरू युवा केंद्र पाली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार जिला युवा अधिकारी श्री राजेंद्र जी जाखड़ के निर्देशों द्वारा चलाए जा रहे वर्षा जल संरक्षण अभियान तृतीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जन जागृति के लिए युवाओं द्वारा ग्राम पंचायत झूठां में चौपाल पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया इसी मौके पर ब्लॉक को ऑर्डिनेटर संदीप सेन व सुरेश तँवर ने बताया कि पूरे देश में वर्षा जल संरक्षण •अभियान तृतीय चरण जन जागृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसके माध्यम से वर्षा जल संग्रहण करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी भी है। इसी उद्देश्य के साथ आज युवाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपसरपंच प्रतिनिधि घेवर राम जी गुर्जर, मंडल अध्यक्ष रमजान खान,मौके पर नुक्कड़ नाटक टीम प्रभारी एंकर दिनेश वैष्णव, हेमंत सिंह,भावेश, विकास,विशाल,समीर,रसीद आदि ने भूमिका निभाई। अनिल मेघवाल, अनिल सीरवी, जतिन कुमार, व मौके पर ग्राम वासी एवं युवा मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button