IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रुपए लेते हुए ब्लॉक बाबू का वीडियो वायरल.

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई  बिलग्राम ब्लॉक में एक वीडियो वायरल होने से ब्लॉक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है | आरोप है कि ब्लॉक में बाबू ग्राम पंचायत अधिकारी और गांव के टेक्निकल इंजीनियर से पैसे लेते हुए देखे गए हैं | इंडियन क्राइम न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है | वायरल वीडियो में सचिव से ₹5000 से ₹2000 की वसूली की बात सामने आई है | वायरल क्लिप में जो आवाज गलत पैसे को हाथ न लगाने की सुनाई पड़ रही है वह ब्लॉक की महिला सचिव की ही बताई गई है | उसका कहना है कि वसूली का आरोप सही है | ब्लॉक में अवैध रूप से वसूली की गई | जिन लोगों ने पैसा नहीं दिया उन लोगों को निलंबित कराने और इधर उधर करने का काम बहुत समय से चल रहा है | उसकी वह भुक्तभोगी है | मामले पर खंड विकास अधिकारी एमए काजमी कहना है कि पता चला है कि अप्रैल माह का वीडियो है | कंप्यूटर ऑपरेटर बीमार थे | उसी के सहयोग के लिए कुछ लोगों ने स्वेच्छा से और कुछ लोगों से मदद की अपील की गई थी | जिससे उसका ऑपरेशन कराया गया | उसी को यह मदद दी गई थी | रिश्वत की बात गलत है | यही बात आरोपित बाबू ने भी बताई है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button