Assam News बोकाजान बिद्रोही संगठन अपला” ने हथियार समेत किया आत्म समर्पण

रिपोर्टर मोइनुल हुसैन कार्बियांगलोंग असम
आदिवासी बिद्रोही संगठन “अपला” ने हथियार समेत किया आत्म समर्पण:- आदिवासी बिद्रोही संगठन आदिवासी पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी “अपला” ने अपने हथियार समेत समर्पण किया और देश के मुख्य धारा मे लौट आए। असम के कार्बीअंगलाग जिले के बोकाजान थाना मे आयोजित इस कार्यक्रम मे श्री दिव्यज्योति मुखर्जी आई जी सेन्ट्रल रेंज असम पुलिस मुख्य अतिथि रहे जबकि बिग्रेडियर शिवकांत शुक्ला असम राइफल, संजीव कुमार सैकिया जिला पुलिस अधीक्षक व स्वर्ण सिंह कमाण्डेन्ट केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बीसवी वाहिनी बिशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए। बिद्रोही संगठन के कुल उन्तालीस सदस्यो ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियो को अपने हथियार सौपे,जिसका स्वागत आमंत्रित सभी अतिथियो ने किया।इस संगठन के आत्मसमर्पण से जिले समेत पुरे असम मे अमन शांति की प्रक्रिया को बल मिला।


Subscribe to my channel