ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News धनबाद में सख्त हुई पुलिस, बैंक मोड़ क्षेत्र में देर रात चला विशेष वाहन जांच अभियान

अपराध नियंत्रण को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, मटकुरिया चेकपोस्ट पर वाहनों की हुई सघन जांच

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर : थाना प्रभारी आसित कुमार

एसएसपी के निर्देश पर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में चला मेगा चेकिंग अभियान

धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर एवं बैंक मोड़ थाना प्रभारी आसित कुमार के नेतृत्व में बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया चेकपोस्ट के समीप सघन वाहन जांच की गई।
अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
बैंक मोड़ थाना प्रभारी आसित कुमार ने कहा कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटे सतर्क एवं मुस्तैद है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है तथा अपराधियों में भय का वातावरण बना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button