ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर जहुरिया” ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल, दर्शकों से मिल रहा अपार प्यार और शानदार पब्लिक रिव्यू

छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत की चर्चित फिल्म “मोर जहुरिया” इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। हर शो में दर्शकों का उत्साह और फिल्म को लेकर दीवानगी साफ नजर आ रही है। शहर के विभिन्न सिनेमाघरों में युवाओं, परिवारों और फिल्म प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने “मोर जहुरिया” को भावनाओं से भरपूर, पारिवारिक और मनोरंजन से लबरेज फिल्म बताया। लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी सीधे दिल को छू जाती है।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति, गांव की मिट्टी की खुशबू, रिश्तों की मिठास और शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
फिल्म के गाने और संवाद दर्शकों की जुबान पर छा गए हैं।

कई दर्शकों ने कहा कि लंबे समय बाद ऐसी छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने को मिली है जो पूरी तरह परिवार के साथ बैठकर देखने लायक है। फिल्म में कलाकारों की दमदार एक्टिंग, बेहतरीन निर्देशन और शानदार संगीत ने लोगों को खूब प्रभावित किया है
सिनेमाघरों के बाहर फिल्म देखने आए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का समर्थन किया और फिल्म की जमकर सराहना की। युवाओं ने फिल्म के कई सीन और गानों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे “सुपरहिट” बताया।
दर्शकों का कहना है कि “मोर जहुरिया” सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और भावनाओं की खूबसूरत झलक है। फिल्म में दिखाए गए रिश्ते, संघर्ष और भावनात्मक पल लोगों को अपनी जिंदगी से जुड़े हुए महसूस करा रहे हैं।

यही वजह है कि फिल्म लगातार लोगों का दिल जीत रही है।
फिल्म प्रमोटर अरुण कुमार बंशकर और प्रमोशन टीम और कलाकारों ने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा लगातार आगे बढ़ रहा है और “मोर जहुरिया” को मिल रहा अपार समर्थन पूरे इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है।
फिल्म विशेषज्ञों के अनुसार, जिस तरह से “मोर जहुरिया” को दर्शकों का प्यार और शानदार पब्लिक रिव्यू मिल रहा है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म आने वाले दिनों में बड़ी सफलता का नया रिकॉर्ड बना सकती है।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती फिल्म “मोर जहुरिया” इस समय सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button