ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले अलग अलग जगहों से 02 युवक गिरफ्तार

* दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर * दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत किया गया मामला दर्ज

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आईपीएल क्रिकेट मैच में हार -जीत पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहे दो युवकों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

थाना सायबर टीम, थाना जांजगीर एवं चांपा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि राजस्थान रॉयल्स एवं गुजरात के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अलग -अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. नरेश धीवर (25 वर्ष) निवासी – घूरकोट, थाना जांजगीर
02. रितिक देवांगन (22 वर्ष) निवासी – देवांगन मोहल्ला, थाना चांपा

अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस की सख्ती जांजगीर -चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

उपरोक्त कार्यवाही थाना सायबर जांजगीर टीम सहित थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चैहान आर0 ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, श्याम राठौर थाना जांजगीर से उपनिरी. बीएस लकड़ा, सहा उपनिरी. अरुण सिंह, प्र.आर. प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आर. लीलाराम साहू राहुल कुमार, शैलेन्द्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button