IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ग्राहक सेवा केंद्र में घुस कर चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद पुलिस ने चोर को नगदी समेत किया गिरफ्तार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

करनैलगंज  गोण्डा  भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र मैं घुसकर चोरी करने का मामला सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस ने चोर को नगदी समेत गिरफ्तार किया है! करनैलगंज नगर के लखनऊ रोड सक रौर चौराहे के निकट भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर केंद्र संचालक परमानंद जयसवाल दिन में 3:00 बजे के लगभग लंच करने के लिए गए थे! उतनी देर में एक व्यक्ति केंद्र के अंदर घुस कर दराज में रखा गया कैश निकालने लगा! जिसे सीसीटीवी पर देखने के बाद जब तक उसे घेरा गया वह भाग निकला ! सीसीटीवी फोटोज के माध्यम से उसकी की तलाश पुलिस द्वारा शुरू की गई! केंद्र से चोरी किए गए अट्ठारह सौ रुपए व आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है! कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है की ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की सूचना मिलने के बाद तत्काल कस्बा चौकी प्रभारी आशीष वर्मा को मुलजिम के तलाश के लिए लगाया गया था! सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस ने दीनानाथ भट्ट निवासी मोहल्ला गाड़ी बाजार को गिरफ्तार किया है! उसके पास चोरी की गई नगदी व आधार कार्ड बरामद कर लिया गया और उसे न्यायालय रवाना किया गया है!

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button