IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एक बहुत महत्वपूर्ण योजना-कलेक्टर श्री अग्रवाल

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

  कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है, जिसे मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें आज चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रियस और अन्य लोगों के साथ बाकी अधिकारियों की बैठक ली गई है। योजना के तहत कई सारे इंडस्ट्रियस और प्रतिष्ठानो को रजिस्टर करने हेतु 07 जून से कहा गया है और युवाओं का रजिस्टेशन 15 जून से किया जायेगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया मुख्यत: योजना इस प्रकार से है कि कोई भी छात्र जो बारहवीं पास है जॉब पर रहकर ट्रेनिंग पा सकता है। कोई भी प्रतिष्ठान ट्रेनिंग दे सकता है। इसमें जो स्टायफंड दिया जायेगा उसमें से 75 प्रतिशत राशि शासन द्वारा और 25 प्रतिशत राशि निजी प्रतिष्ठान द्वारा दिया जायेगा। यह योजना युवाओं के लिये जॉब में रहते हुये ट्रेनिंग का काम करेंगी और प्रतिष्ठान को भी नये युवाओं को ट्रेनिंग देने में कोई भार नहीं पड़ेगा।

यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, शासन का टारगेट है कि सितम्बर तक इसमें 01 लाख बच्चों को ट्रेनिंग कराकर रजिस्टर किया जाये। इस संबंध में आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर विस्तार से सभी संबंधितों से चर्चा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव सहित उद्यमी, व्यवसायीगण और संबंधित विभागों के अधिकारीगणय मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button