ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News आदिवासी मीणा समाज की प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय अशोक गहलोत के स्वयंम के निमंत्रण पर आदिवासी मीणा समाज की ज्वलंत समस्याओं व उनके निदान पर सौहार्दपूर्ण वार्ता की।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

 31 मई 2023 को सांय काल माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास स्थान सिविल लाइन जयपुर में संपूर्ण राजस्थान आदिवासी मीणा समाज की प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय अशोक गहलोत के स्वयंम के निमंत्रण पर आदिवासी मीणा समाज की ज्वलंत समस्याओं व उनके निदान पर सौहार्दपूर्ण वार्ता की। राष्टीय स्तर के सामाजिक संगठन राष्ट्रीय मीणा महासभा का नेतृत्व महासभा के प्रतिनिधि के रूप में किरोड़ीमल मीणा राष्ट्रीय महा सचिव द्वारा किया गया उन्होंने महासभा की और से माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए इनकी जनहित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सर्व समाज के सभी वर्गों को मिलने सहित समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए भी उनका आभार प्रकट किया। महासभा की ओर से किरोड़ी मीणा द्वारा उत्तरी राजस्थान में आदिवासी मीणा समाज को संरक्षण, प्रोरोक्षण दिए जाने के कर्म में ज्ञापन प्रेषित कर राजनीति नियुक्ति सहित कांग्रेस संगठन में भी भागीदारी सुनिश्चित करवाए जाने की मांग की जरिए ज्ञापन मांग करते हुए किरोड़ीमल मीणा ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से राजस्थान के बिक्री जनजाति के जिले चूरू, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर, व जयपुर जिले के उत्तरी भाग में आबाद मीणा समाज के लोगो ने आजादी के आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया, आजादी के बाद भी देसी रियासतों का भारत संघ में विलयकरण वर्ष 1949 से 1956 तक चलता रहा! राजपुताने के रियासतों के अत्याचारों के खिलाफ भी आदिवासी मीणा समाज के लोग राजस्थान की संपूर्ण गठन होने तक लड़ते रहे इसी कारण अंग्रेजों से मिलकर राजपूताने के राजा एवं सामंतों ने वर्ष 1924 में जरायम पेशा एक्ट आदिवासी मीणा समाज के लोगों के खिलाफ लागू कर दिया था व्यसक होते ही आदिवासी मीणा समाज के लोगो को थानों में एक दिन में 3बार हजारी देनी पड़ती थी! विश्व के इतिहास में इस प्रकार का पहला काला काला कानून था की एक जाति विशेष को अपराधिक जाति घोषित कर दिया गया! आजादी के बाद घटित होने वाली कांग्रेस सरकारों ने जरायम पेसा एक्ट खत्म किया, आरक्षण व्यवस्था लागू की, शिक्षा का अधिकार दिया जिसके लिए आदिवासी मीणा समाज कांग्रेस पार्टी का ऋणी व ऋणी रहेगा स्वतंत्र भारत का पहला आम चुनाव 1952 से लेकर अबतक उत्तरी राजस्थान के लोग कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करते आ रहे हैं , जिससे नाराज भाजपा नेता जब जब भी प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, आदिवासी समाज पर अनेक अत्याचार के। उन्हें दबाने व डराने के सुनियोजित षड्यंत्र भी हो तेरे लेकिन उत्तरी राजस्थान में आज भी मीणा समाज के लोग अब तक कांग्रेसी पक्ष में मतदान करते आ रहे हैं लेकिन बीकानेर संभाग के किसी भी जिले में मीणा समाज के पार्टी कार्यकर्ताओं को अबतक न तो कोई राजनीतिक न्युक्ति मिली न ही कांग्रेस संगठन में प्रदेश व जिला स्तर के किसी महत्वपूर्ण पद पर न्युक्ति मिली! परिणाम स्वरूप बीकानेर संभाग के जिले चूरू, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ के लोगो के हक व हकूको की आवाज उठाने वाला आजादी के बाद से अबतक कोई नहीं रहा। इसलिए श्री मीणा ने माननीय मुख्यमंत्री से मांग की ह की उक्त वर्णित जिलों में अपने विवेक से आदिवासी मीणा समाज के कांग्रेस कार्यकर्ता को राजनीतिक पदो पर न्युक्ति दिलवाने सहित कांग्रेस संगठन में भी प्रदेश व जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर न्युक्ति दिलवाए। इसके अलावा आदिवासी मीणा समाज के हितार्थ मीनेश बोर्ड का गठन किए जाने की मांग की। इसके अलावा श्री मीणा ने अपने उधबोधन में अनुसूचित जाति व जनजाति की जमीनों पर गर अनुसूचित जाति व जनजाति अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों द्वारा कब्जे कर रखे हैं उक्त जमीनों का सर्वे करवा कर ने कब्जा मुक्त करवाई जाए। 5 ट्राइबल जिलों को छोड़ कर प्रदेश के अन्य जिलों में अनुसूचित जनजाति के कृषि आवेदकों को प्राइटी का लाभ नहीं मिल रहा है, शेष सभी जिलों में कृषि कनेक्शनो में प्राइटी का लाभ लागू करने की मांग की गई। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अपने शासनकाल में लागू की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना व चिरंजीवी बीमा योजना, सामाजिक सरोकार की योजनाएं तथा आमजन के लिए लागू स्वास्थ्य शिक्षा व रोजगार सहित महिला उत्थान, कृषि के लिए माफ की गई 2000 यूनिट आमजन के लिए माफ की गई 100 यूनिट, युवा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाना बेरोजगारी भत्ता देना अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए 500 करोड़ का बजट निर्धारित करना, दलितों आदिवासियों के लिए उद्योग लगाने के लिए जमीन सहित ऋण उपलब्ध करवाने आदि ऐतिहासिक लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उक्त वर्णित योजनाओं के कारण ही सरकार पुनः बनने का विश्वास जताया।
किरोड़ीमल मीणा
राष्ट्रीय महासचिव _राष्टीय मीणा महासभा
जिला अध्यक्ष_राष्ट्रीय मीणा महासभा चूरू।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button