जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़
Jammu & Kashmir News कुपवाड़ा में दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक घायल

रिपोर्टर आबीद इब्राहिम श्रीनगर जम्मू/कश्मीर
कुपवाड़ा 01 जून उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के आरामपोरा इलाके में गुरुवार को एक कार और एक लोडर की आपस में टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी- कश्मीर न्यूज़ ऑब्जर्वर (केएनओ) को बताया कि एक कार और लोड-कैरियर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद, उन्हें एसडीएच कुपवाड़ा ले जाया गया, जहां एक घायल को पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घायलों की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है

Subscribe to my channel