ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News इ सत्यापन योजना पर आयकर विभाग की सेमिनार आयोजित की गई

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

 आयकर निदेशालय आज (सूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) राजस्थान जयपुर द्वारा ई सत्यापन की वेरिफिकेशन योजना 2021 के संबंध में एक आउटरीच सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें ICAI (इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) टेक्स्ट डायरेक्ट टैक्स बार एसोसिएशन वह चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों एवं आयकर निदेशालय (आई एंड सी आई) के अधिकारियों ने भाग लिया। आयकर विभाग स्वैच्छिक कर अनुपालन को प्रोत्साहित करने और औद्योगिक के उपयोग से पारदर्शी कर प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रहा है। ऐसी ही एक पहल ई सत्यापन योजना 2021 भाग विभिन्न सूत्रों से प्राप्त वित्तीय लेनदेन की सूचनाओं को एकत्रित करने के पश्चात उन्हें करदाता को AIS (वार्षिक सूचना विवरण) के माध्यम से प्रदर्शित करता है। यदि करदाता ने कोई वित्तीय लेनदेन आयकर रिटर्न मैं रिपोर्ट नहीं यह है या उससे कम रिपोर्ट की है तो करदाता स्वयं की विवरणी को धारा 139 (8ए) के तहत अपडेट कर सकता है।करदाता की आपत्ति पर सूचना को पुनः स्त्रोत से सत्यापित किया जाता हैं। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया पूर्ण रूप से डिजिटल है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से नोटिस जारी किए जाते हैं और करदाताओं द्वारा भी इलेक्ट्रॉनिक रूप से जवाब प्रस्तुत किए जाते हैं। एवं करदाता को व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। इस सेमिनार के दौरान श्री मनोज कुमार महर, आयकर निदेशक (आई एंड सीआई) राजस्थान जयपुर , अनूप सिंह, अपर निदेशक आयकर (आई एन सीआई) जयपुर ने संबोधित किया तथा उपरोक्त तीनों एसोसिएशन के उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस स्कीम को प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया सेमिनार में श्री मुकेश कुमार भारद्वाज,  अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन, डॉक्टर अरुण अग्रवाल, महासचिव चेंबर ऑफ कॉमर्स, श्री विष्णु अग्रवाल, चेयरमैन, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जयपुर ब्रांच भी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button