Uttar Pradesh News लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना हम सब का लोकतांत्रिक दायित्व : सांसद जयप्रकाश रावत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई आज संसदीय क्षेत्र हरदोई के शाहाबाद में नवनिर्मित ब्लाक प्रमुख कक्ष, प्रतीक्षालय एवं सभागार के सौंदर्यीकरण व पुननिर्माण हेतु लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ | माननीय उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, माननीय सांसद जयप्रकाश रावत एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्र नीरज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया | प्रदेश की माननीय उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी ने कहा प्रतीक्षालय के बनने से आम जनमानस को बहुत लाभ होगा | प्रतीक्षालय में सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी | माननीय सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनता का हित सर्वोपरि है | उसकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम जनप्रतिनिधियों का लोकतांत्रिक दायित्व है |
प्रतीक्षालय के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी | जिला अध्यक्ष भाजपा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतीक्षालय में सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है | लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है | इस मौके पर ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, श्यामू त्रिवेदी, प्रदीप पाठक, अमित वर्मा, राजपाल सिंह, अनिल सिंह, भरत त्रिपाठी, रविंद्र अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे


Subscribe to my channel