IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News होर्डिंग-फ्लैक्स फाड़ने वाले अपराधी तत्वों पर कानूनी कार्रवाई हो – अजय सिंह यादव.

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

जिले की खरगापुर विधानसभा के नगर पलेरा में कांग्रेस पार्टी के हमारे साथियों द्वारा पार्टी की रीति नीति के प्रचार प्रसार हेतु कुछ फ्लेक्स होर्डिंग सडक पर लगाए गए थे पिछले दिनों लगातार उन होर्डिंग , फ्लेक्स को फाड़ने, तोड़ने और गिराने के कई मामले सामने आये है कई स्थानों पर जमीन पर होर्डिंग पड़े हुए हैं उनकी जगह पर अन्य होर्डिंग लगे हुए दिखाई दे रहे हैं इस संदर्भ में हमने 29 मई 2023 को लिखित आवेदन देकर थाना प्रभारी पलेरा से निवेदन किया है

कि क्षेत्र का सोहाद्र बनाए रखने के लिए इस तरह के असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करें सीसीटीवी कैमरा की रिपोर्ट निकाले और उसके आधार पर जो भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल है उनके ऊपर तत्काल प्रकरण दर्ज कार्यवाही करें थाना प्रभारी पलेरा द्वारा इस मामले में जांच के उपरांत कार्यवाही का आश्वासन दिया है.

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button