Jharkhand News तेतुलमुड़ी कोल डम्प से मजदूरों का पैसा घर बैठे मिल रहा है लेकिन मजदूरी कि राशि का भुगतान स्वयं मजदूर को नहीं है संयुक्त मोर्चा का 2/6 /2023 को पदयात्रा किया जायगा।
कोलियरी श्रमिक संघ के बैनर तले 5 जून को तेतुलमुड़ी कोल डंप में अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का आह्वान किया गया है

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड
कतरास : सिजुआ स्टेडियम में बुधवार को तेतुलमुड़ी कोल डम्प के असंगठित मजदूरों ने प्रेसवार्ता आयोजित कर ढुल्लू समर्थकों द्वारा 5 जून को घोषित बंदी का विरोध किया। मजदूरों ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो एवं उनके समर्थको कनकनी में रंगदारी वसूली का कार्य करते थे, उनलोगों द्वारा 2016 से अबतक 40 करोड़ रुपया मजदूरों का रुपया गबन किया है।तेतुलमुडी कोल डम्प में बंदी घोषित करने वाले असामाजिक तत्व है।जहां मजदूरों की मजदूरी का साफ गबन कर लिया जा रहा, उसपर ये लोग क्यों नही बोल रहे।सच तो यह है कि जोगता कनकनी में जिस प्रकार मजदूरों का पैसा रंगदारों द्वारा गबन किया जा रहा ,ठीक उसी प्रकार वे लोग शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे तेतुलमुडी कोल डम्प में भी वर्चस्व एवं रंगदारी के लिए कब्जा कर मजदूरों का पैसा गबन करना चाहते हैं।तेतुलमुडी में मजदूरों को शांतिपूर्ण ढंग से मजदूरी मिल रहा है।रंगदार रंगदारी के लिए तेतुलमुडी कोल डम्प का बिधि व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं, 2/6 /2023 को पदयात्रा के माध्यम से विरोधियों को संदेश देना चाहते हैं
कि हम मजदूर एक हैं टूटने वाले नहीं हैं।असंगठित मजदूर संयुक्त मोर्चा जिला प्रशासन से मांग करता है कि उक्त लोगो के विरुद्ध करवाई करे। मजदूर अनीता देवी से पूछे जाने पर बताया कि डंप में बिना काम किए घर बैठे पैसा पहुंच जाता है ,लेकिन मजदूरी कितना मिलता है इन सवालों पर अनीता देवी कहती है कि पता नहीं, यह कैसी विडंबना है जो मजदूर को मजदूरी भी मिल रहा है और उसे मजदूरी का राशि भी पता नहीं है ,कहीं ना कहीं गोलमाल दिखाई पड़ता है प्रेस वार्ता के मौके पर अनीता देवी, मंगल चौहान, उषा देवी, पिंकी देवी, मंटू चौहान, सूरज गुप्ता, रामेश बावरी, अशोक राम, शंकर तुरी, सपना देवी, देवंती देवी, कौशल्या देवी, देवन्दी देवी, आशा देवी, रीता देवी, बसंती देवी, मालती देवी, फुलवंती देवी,सुनील मल्लाह, अनिल मल्लाह, जितेंद्र हाड़ी, विक्रम कुमार, संतोष विश्वकर्मा, सोनू बावरी, दिनेश मंडल,संजय भुइयां, फागु कुमार, चंदन रावानी,आदि सैकड़ो तेतुल मुडी कोल डम्प के मजदूर मौजूद थे।

Subscribe to my channel