जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News छ में नियंत्रण रेखा से 3 ‘घुसपैठियों’ को पकड़ा गया: सेना

'एक घायल हालत में अस्पताल में भर्ती; नशीले पदार्थ, हथियार, बारूद की भारी खेप बरामद'

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

पुंछ 31 मई भाषा  सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गुलपुर इलाके से तीन घुसपैठियों को पकड़ा है, जिनमें से एक घायल अवस्था में है। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि गुलपुर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना ने गोलीबारी की। सेना ने तीन घुसपैठियों को पकड़ा है। तीन में से एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,” उन्होंने कहा उन्होंने कहा, “पकड़े गए लोगों के पास से नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप, एक एके सीरीज राइफल, गोलियों के साथ दो पिस्तौल बरामद किए गए हैं।” इससे पहले, पुंछ के गुलपुर इलाके में नियंत्रण रेखा पर सेना द्वारा एक संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया था, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।
“समूह को चुनौती दी गई लेकिन उन्होंने गोलियां चला दीं। ऐसा माना जाता है कि घुसपैठियों में से एक को चोटें आई हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button