ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News ट्रैक्टर ट्राली हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 दर्जन से अधिक घायल

रिपोर्टर नगेंद्र कुमार बाघोली झुंझुनू राजस्थान

सोमवार शाम 5:00 बजे के करीब उदयपुरवाटी के खोह गांव स्थित मनसा माता मंदिर से दर्शन कर श्रद्धालु अपने घर जा रहे थे, इस दौरान बीच में ही उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा मनसा माता मंदिर प्रांगण से एक किलोमीटर दूरी पर हुआ। बताया जा रहा है की ट्रैक्टर ड्राइवर ने ढलान में उतरते वक्त ट्रैक्टर को न्यूट्रल कर दिया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बिजली के खंभे से टकराकर गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 महिलाएं एवं दो बच्चे मर गए तथा 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों को सीकर व जयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायल श्रद्धालुओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button