IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News भाकियू ने 6सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा भू माफिया द्वारा किए गए चकरोड पर अवैध कब्जा को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

किसानों व हर पीड़ित का दर्द हमारा दर्द खालिद खां

रिपोर्टर सुभाष चंद्र सीतापुर उत्तर प्रदेश

सीतापुर जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ती के प्रदेश अध्यक्ष खालिद खान की अगुवाई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा की मौजूदगी में दिया गया ज्ञापन। ज्ञापन में बताया कि विकासखंड पिसावा के अंतर्गत कपसा कला से होते हुए दुबावा के क्षेत्र को जाने वाले रास्ते पर कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। जो रास्ता गाटा संख्या 7और 8के बीच में है। लेखपाल द्वारा पैमाईश की गई सभी किसानों ने कब्जा छोड़ दिया लेकिन भू माफिया वालदेव सिंह ने अभी तक अवैध कब्जा नहीं छोड़ा माना करने पर बताया कि हमारा कोई कुछ नही कर पायेगा क्योंकि अपने आप को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हनक दिखाते हैं। सोचने वाली बात यह है कि जब न्याय का ढिंढोरा पीटने वाले ही गलत करेंगे तो पीड़ितों को क्या दिला पाएंगे न्याय। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे गौ वंसों को गौशाला में बंद कराया जाए ताकि किसान नुकसान से व इंसान दुर्घटनाओं से बच सके।सेज खुर्द से अमरैया तक और सेज बाजार से खटेली बर्गावा संपर्क मार्ग का डामरीकरण कराया जाए जाने की मांग की गई है। गरीब किसान निवासी ग्राम ठकुरे पुरवा ने गाटा संख्या 372 का बैनामा कराया था। जिसका अभी तक कब्जा नहीं मिला पाया और बड़ा गांव में संतोषी मंदिर पर नान्हू,अमित मुनेश्वर आदि ने अवैध टैक्सी स्टैंड बनाकर अवैध वसूली की जा रही है।गोपनीय जांच कराकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। बड़ा गांव में ही आबादी की मुख्य संपर्क मार्ग पर यूके लिपटिस, कांटे वाले तार लगाकर किया गया अतिक्रमण मुनेश्वर के द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा,राष्ट्रीय महासचिव रणधीर सिंह संधू, खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कुमार, संजय,ज्ञान सिंह सहित सैकड़ों किसान साथी रहे मौजूद।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button