ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशविश्व

झाबुआ मध्यप्रदेश बाइक पर सवार बुजुर्ग की पतंग के धागे से कटी नाक

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

रायपुरिया निवासी लालचंद पाटीदार अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ अपनी बहन से मिलने जा रहे थे तभी पेटलावद के नए बस स्टैंड के आसपास पतंग का धागा उनकी नाक को काटते हुए निकल गया कुछ देर बाद रक्त निकलना शुरू हुआ तब उन्हें मालूम पड़ा कि मेरी नाक कट गई है वहां पर मौजूदा सब्जी व्यापारी ने उनकी मदद की घटना शाम के 6:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है लालचंद पाटीदार ने बताया कि मेरी नाक पर 5 टांके लगे है एवं धागा आंख की पलक को छूता हुआ निकल गया नहीं तो वहां पर भी नुकसान हो सकता था गले में ठंड की वजह से गमछा होने से वह भी बच गया नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी प्रतिबंध के बाद भी यह धागे कहां से आ रहे हैं यह जांच का विषय है प्रशासन को कोई बड़ी दुर्घटना ना घट सके उसके पहले उचित कार्रवाई करना चाहिए नहीं तो कोई निर्दोष बडी दुर्घटना का शिकार हो जाएगा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button