ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News चाहे पार्किंग नो हो चाहे यस राजीव सर्किल पर ही खड़ी रहेगी बस

रिपोर्टर विनोद चारण बीकानेर राजस्थान

खाजुवाला के राजीव सर्किल को नो पार्किंग तो घोषित किया मगर अब तक इस पर ध्यान नही दिया है खाजुवाला उपखंड अधिकारी ने आदेश जारी किया कि राजीव सर्किल अब नो पार्किंग रहेगा यंहा पर जो बसे खड़ी रहती है उन्हे अपने निर्धारित बस स्टैण्ड से ही आवागमन करना होगा क्योकि खाजुवाला में नगरपालिका बनने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है इसलिए उपखंड अधिकारी ने बैठक रख कहा कि आज के बाद सभी रोड़वेज और प्राईवेट बसें राजीव सर्किल पर नही खड़ी होगी अगर यंहा बसें खड़ी की तो कार्यवाही की जाएगी इसके अलावा ये भी आदेश दिया कि कोई भी बड़े वाहन जैसे ट्रक ट्रेलर इत्यादि भी इस नो पार्किंग जोन में खड़े नही कर सकते है अगर ऐसा पाया गया तो कार्यवाही होगी मगर अब तक सभी बसें राजीव सर्किल पर ही खड़ी रहती है अभी तक एक भी बस बस स्टैण्ड पर नही लग रही है इससे पहले संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने भी कहा था कि यंहा से काफी शिकायते आ रही है कि इन बसो को यंहा से हटाया जाए आयुक्त ने कहा कि इन सभी प्राईवेट और रोड़वेज बसो को निर्धारित स्थान से ही चलना होगा मगर अभी तक ऐसा कुछ दिखा नही राजीव सर्किल खाजुवाला का प्रवेश द्वार है इसके एक तरफ पुलिस थाना है दुसरी तरफ कोर्ट और नगर निगम की बिल्डिंग है !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button