ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News बामनवास नगर पालिका क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों में चल रही पानी की विकट समस्या को देखते हुए ।

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

आज मनीष बामनवास जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं पुरूष युवाओं द्वारा सहायक अभियंता जलदाय विभाग को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने के लिए अवगत करवाया। बामनवास नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 15 के जैन मोहल्ले में पानी की सप्लाई 4 दिन में एक बार होती है जो कि 10-15 मिनट के लिए पानी की सप्लाई खोली जाती है। सुचारू रूप से सप्लाई नहीं होती है! ऐसे ही वार्ड 18 पंचायत समिति सड़क से HP पैट्रोल पम्प के वाशिंदों का भी यही हाल है! नगर पालिका बामनवास के वाटर बॉक्स रामतलाई से निर्माणाधीन हाई वे के दोनों साईड नवीन नल की पाईप लाईन गढ़वाई जाये जिसके दोनों साईड और भगतपुरा के वाशिंदों को पानी उपलब्ध हों सके!

पंचायत समिति परिसर में बन्द पड़े आर ओ को सुचारू रूप से चालू किया जाये! ग्राम पंचायत पिपलाई के सितापुरा में बंजारा बस्ती, बैरवा बस्ती, बालाजी मौहल्ला में भी जेएसवाई से जोड़कर यहां के वाशिंदों को पानी की पूर्ति की जाये! ग्राम पंचायत लिवाली में वार्ड नंबर 7 और 8 में नवीन पाईप लाईन डालकर तत्काल प्रभाव से वार्ड वाशिंदों को पानी उपलब्ध करवाया जाये!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button