ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News देशी कट्टे सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

फरीदाबाद  डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नवनीत है। आरोपी मूल रुप से बिहार के गाँव कैलाचक का हाल हनुमान नगर नहरपार फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना खेडी पुल के एरिया हनुमान नगर से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी से देसी कट्टे के लाईंसेंस पेश करने को कहा तो आरोपी लाईंसेंस पेश नही कर पाया। आरोपी के खिलाफ थाना खेडी पुल में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भरतपुर पहाडी बस स्टैण्ड राहुल नाम के व्यक्ति से 5000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी राहुल के नाम से अधिक कुछ नही जानता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button