अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

टोडरपुर हरदोई  बेटा गोकुल थाना क्षेत्र का एक गैंगस्टर आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था | पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है | यह आरोपी गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद से फरार चल रहा था | जिसको उपनिरीक्षक सैयाद हुसैन खान की टीम ने गिरफ्तार किया है | आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है | मोहद्दीनपुर निवासी राकेश गैंग बनाकर अपराधों को अंजाम देता था | जिस पर विगत माह हरदोई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की | गैंगस्टर लगने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था | जिसकी तलाश में बेहटा गोकुल पुलिस दबिश दे रही थी लेकिन आरोपी पकड़ से दूर था | उपनिरीक्षक सैयाद हुसैन खान थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान उनको आरोपी राकेश पुत्र कालिका के कहीं भागने के फिराक में खड़े होने की सूचना मिली | इस पर उपनिरीक्षक सैयाद हुसैन खान, हेड कांस्टेबल रितेश, कॉन्स्टेबल नरेंद्र गिरी ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया | जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है | घेराबंदी कर पकड़े गए गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button