अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh Newsपारिवारिक रंजिश के चलते भतीजे ने फायरिंग कर चाचाओं की कर दी हत्या।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना! प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना देवन्द्र नगर अन्तर्गत ग्राम “गोल्ही मुडिया” में जन्मदिन की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गयीं जब दरवाजे पर बैठे नरेंद्र सिंह व बब्लू राजा के ऊपर पारिवारिक रंजिश के चलते उनके ही भतीजे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। दरअसल नरेंद्र सिंह, व बब्लू राजा दोनों भाई ग्राम गोल्ही मुडिया के ही रहने वाले थे, जो देवेन्द्र नगर में रह कर सैल्समैन का कार्य करते थे। और घटना के दिन परिवार में बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने घर आये थे।

जन्मदिन समारोह सम्पन्न होने के बाद दोनों भाई आकर दरवाजे पर बैठे ही थे कि उनके परिवार के ही भतीजे ने अचानक आकर आपसी रंजिश के चलते अंधाधुंध फायरिंग कर दोनों को मौत की नींद सुला दिया। फायरिंग की आवाज सुन कर घर की एक महिला दौड़ी दौड़ी बाहर जिससे फायरिंग की चपेट में आने से वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। जानकारी लगते ही थाना देवेन्द्र नगर पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुँच कर गम्भीर रूप से घायल महिला को उपचार, व मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पन्ना भिजवा दिया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button