Uttar Pradesh News आर. एस. पाठक मैरिज लान मे हुआ चेयरमेन व सभासदों का स्वागत सम्मान

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
आर. एस पाठक लान सांडी मे नवनियुक्त चेयरमेन रामजी गुप्ता व सभी सभासदॉ का स्वागत किया गया | कार्यक्रम के आयोजक वैभव पाठक द्वारा चेयरमेन रामजी गुप्ता व उपस्थित सभी सफासदों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| | राम जी गुप्ता द्वारा आयोजक से पहले सभी सभासदों को माल्यार्पण करने का निवेदन करने के पश्चात चेयरमैन रामजी गुप्ता का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया | वही रामजी गुप्ता द्वारा वहां पर नगर के उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया | सांडी मे इस तरह का ये आयोजन पहली बार हुआ जिसका वहां पर उपस्थित सभी लोगो ने इस तरह के आयोजन पर आयोजक की प्रसंशा की | माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देने के बाद वरिष्ठ अध्यापक श्री शशांक अग्निहोत्री ने नगर की जनता द्वारा रामजी गुप्ता को विजय दिलाने पर आभार प्रकट किया | वही वरिष्ठ अध्यापक अनवारुल हसन द्वारा आयोजक की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा जनता को आश्वस्त किया कि चेयरमैन से कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा |
सफासद साजिद मसूरी ने भी सभी सभासदों के सहयोग से नगर पालिका को उत्तम नगर पालिका बनाने के प्रति सभी को आश्वस्त किया | इसके साथ वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा, निधीश अग्निहोत्री, ऋषि गुप्ता सभासद, आदि लोगो ने भी अपने अपने विचार साझा किये | वही चेयरमैन राम जी गुप्ता द्वारा सांडी नगर के समस्त लोगों को अपना बताते हुए किसी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किए जाने का आश्वासन दिया | अंत मे आयोजक द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया | इस अवसर पर मनोज अग्निहोत्री, संजू शुक्ला, कमलाकांत, रामकिशोर अग्निहोत्री, श्याम किशोर अग्निहोत्री बंटू बाजपेई, हर्ष मिश्रा पीयूष पाठक, शोलू, पारस तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे | मंच का संचालन अजीत अग्निहोत्री द्वारा किया गया |



Subscribe to my channel