अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News फिल्मी अंदाज में बाइक सवार लुटेरों ने युवक के साथ आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंक

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश

फिल्मी अंदाज में बाइक सवार लुटेरों ने युवक के साथ आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंक 19 लाख का पैसों से भरा बैग लूट कर हुए फरार, पुलिस की तीन टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए हुई रवाना

झांसी उत्तर प्रदेश के थाना पूंछ में एक बार फिर से फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार लुटेरों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. लूट की इस वारदात में लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करते हुए लुटेरे 19 लाख रुपए लूटकर आसानी से फरार हो गए इस वारदात के बाद झांसी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन में डी आईजी,एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स वारदात स्थल पर पहुंच गई. आंख में लाल मिर्च का पाउडर चले जाने से पीड़ित की हालत भी खराब हो गई थी. डी आईजी, एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ कई घंटे तक मौके का बारीकी से निरीक्षण किया. वारदात स्थल के पास लाल मिर्च का पाउडर भी पड़ा हुआ पाया गया ऐ पूरा मामला झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र का है. जहां जालौन जिले के कोंच कस्बे से सीमेंट फैक्ट्री का एजेंट तगादा वसूली कर झांसी लौट रहा था. सेसा पूंछ मार्ग से आ रहे एजेंट के बैग में 19 लाख कैश था. पीड़ित दीपेंद्र का पीछा बाइक सवार लुटेरे कोंच से ही कर रहे थे. झांसी की सीमा में आते ही बाइक सवार लुटेरों ने दीपेंद्र से हेलमेट हटाकर पता बताने के लिए कहा. इसके बाद जैसे ही दीपेंद्र ने अपना हेलमेट उतारा लुटेरों ने दीपेंद्र की आंख में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया. इसके बाद लुटेरे दीपेंद्र का बैग लूटकर फरार हो गए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button