अपराधब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 31 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र

मुंबई पुलिस ने कल मादक पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास
से करीब 31 लाख रुपये का मेफेड्रोन बरामद किया।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि अभियान बृहस्पतिवार रात चलाया गया था। उन्होंने बताया, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई चार के कर्मियों ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध को शहर के सायन इलाके में स्थित एक बस अड्डे के पास संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 58 ग्राम मादक
पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रईस हकीम सैय्यद (53) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस की टीम तस्कर के साथ उसके चुनाभट्टी स्थित घर पर गई, जहां उन्होंने एक नाप-तौल मशीन और पैकिंग सामग्री के साथ 100 ग्राम और मादक पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी तस्कर के पास से बरामद मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 31 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि आरोपी को स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button