अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News शादी समारोह में मामा के यहां आया युवक के साथ मारपीट कर किया घायल। सदर अस्पताल जहानाबाद में चल रहा इलाज।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम तिताईबिगहा में मामा के घर शादी समारोह में आया युवक के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक के पिता मनोज राम ग्राम गहरा, थाना नौवतपुर जिला पटना ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने पुरे परिवार के साथ परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम तिताईबिगहा में अपने साला के शादी समारोह में आया था। बीते शनिवार को रात में ही साले के गोतीया के साथ वाद विवाद हुआ था, जिसे हमलोग समझा बुझाकर कर शा॑त करा दिया था। उन्होंने बताया कि लड़की की विदाई के उपरांत जब हमलोग अपने घर वापस लौटना चाहा तो, अचानक मेरे साला के गोतिया ने मेरे पुत्र शाहील कुमार को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे हमलोग सदर अस्पताल में इलाज करवा रहा हूं। वही थाना अध्यक्ष से पुछने पर बताया गया है कि अभी तक मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है, ज्योंहि मारपीट से सम्बंधित आवेदन आता है, कारवाई किया जाएगा।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button