IC News and Media House Private Limited


राज्यसहायताहरियाणा

Haryana News खेड़ी में लोगों की मांग पर जोहड़ की क्षमता बढ़ाने के निर्देश

कृषि व बागवानी कार्य भी मनरेगा के दायरे में : डा. जयकृष्ण आभीर

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डा. जयकृष्ण आभीर ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण नारनौल 

हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डा. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत देश के सभी श्रमिक एवं कामगार वर्ग के लोगों को रोजगार गारंटी के तौर पर प्रतिवर्ष 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाता है। अब इस योजना के तहत कृषि व बागवानी कार्य भी कर सकते हैं। श्री आभीर खण्ड अटेली के गांव कांटी तथा खेड़ी मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को जानकारी दे रहे थे।


उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत दैनिक मजदूरी मजदूरों के खाते में सीधी भेजी जाती है। ग्राम पंचायतों को भी अधिक से अधिक कार्य मनरेगा के तहत करवाने चाहिए। उन्होंने इस दौरान मनरेगा योजना के तहत खण्ड अटेली के गांव कांटी में लिंक रास्ता के मिट्टी भरत कार्य तथा खेड़ी में जोहड़ खुदाई के कार्य का निरीक्षण किया। गांव में पहुंचने पर सरपंचों ग्राम पंचायत सदस्यों तथा गांव वासियों ने पगड़ी व फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यो का निरीक्षण के दौरान उन्हें मनरेगा अधिकारियों तथा ग्राम पंचायतों, आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गांव खेड़ी में लोगों की मांग पर जोहड़ का आवश्यकतानुसार संशोधित अनुमान तैयार कर उसी अनुसार कार्य करवाने के निर्देश दिए ताकि जोहड़ की पानी स्टोर करने की क्षमता बढ़ाई जा सके। उन्होंने ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए कि वे गांव की सफाई आदि के लिए भी इस योजना के तहत कार्य करवा सकते हैं। सभी ग्राम पंचायतें इसी योजना के तहत अधिक से अधिक विकास कार्य करवाएं ताकि लोगों को रोजगार भी मिले। इस अवसर पर एबीपीओ अनुपसिंह , देवी सिंह व दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच व सदस्य मौजूद थे। बाक्स मनरेगा के तहत किए जा सकते हैं यह कार्य

हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डा. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत कई प्रकार के कार्य करवाए जा सकते हैं। इस योजना में आवास निर्माण का कार्य, जल संरक्षण का कार्य, बागवानी से संबंधित कार्य, गौशाला निर्माण का कार्य, वृक्षारोपण से संबंधित कार्य, लघु सिंचाई निर्माण कार्य, गांव के सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य, चकबंध से संबंधित कार्य, भूमि विकास का कार्य व बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य करवाए जा सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button