गुजरातब्रेकिंग न्यूज़

सुरत गुजरात साहूकारों के खिलाफ समग्र राज्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है

✍️रिपोर्टर चंद्रकांत ऐन रोहित सुरत गुजरात

साहूकारों के खिलाफ समग्र राज्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सूरत पुलिस की कार्रवाई हुई प्रदेश भर में अवैध ब्याज वसूलने वाले सूदखोरों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। वहीं सूरत शहर में क्राइम ब्रांच ने पिछले दो दिनों से सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई चला रखी है। सूरत क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से अधिक ब्याज वसूलने वाले 16 सूदखोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

सूदखोर पर पुलिस ने लगाया टैक्स फाइन

गरीब व कमजोर लोगों की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर अवैध रूप से अधिक ब्याज वसूलने के कारोबार में संलिप्त साहूकारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 31 जनवरी तक राज्यभर में विशेष अभियान चलाया गया है। इसी के तहत सूरत सिटी पुलिस द्वारा सूदखोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ऐसे सूदखोरों के खिलाफ शिकंजा कस रही है।16 साहूकारों को अवैध रूप से बिना लाइसेंस के ब्याज वसूली का कारोबार करने और अधिक ब्याज दर वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके पास से सूदखोरों से संबंधित साहित्य जब्त किया गया है। पुलिस की कार्रवई से साहूकारों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार सूदखोर

बबन लालजी मिश्रा
पंकज रमनभाई पटेल
विशाल फाइनेंस के मालिक विशालभाई ठक्कर
शुभम प्रदीप भाई बिच्छवे
परबतभाई उर्फ ​​बापू जोराभाई देसाई
भगवानभाई हरिभाई स्वाई
बलराम नानाभाई मेवावाला
अभिजीत सुभाष बाविस्कर
भावेश किशोरभाई वाघेला
दीपक वसंतभाई उधनावाला
जयसिंह उदयभाई सपकला
माधवराव मधुकर पाटिल
कनैया दिनेशभाई संचेती
प्रकाशचंद्र ईश्वरलाल मर्चेंट
जाकिर उर्फ ​​जग्गू बदरुद्दीन शेख
ओधवजी देवनदास हेमनानी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button