अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चाकू से हमला कर मिठाई व्यापारी से मारपीट कर छीना बैग

रिपोर्टर रिजवान बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश

 बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र में नहर पटरी के किनारे देर रात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। मिठाई व्यापारी के साथ लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। व्यापारी ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव भड़काऊ का रहने वाला मोहित बुगरासी में मिठाई की दुकान चलाता है। मोहित रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव मकड़ी के पास नहर पटरी किनारे चार बदमाशों ने मोहित को रोक लिया। उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश मोहित के पास से 3.5 लाख रुपए कैश से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। व्यापारी के परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। बेखौफ हुए बदमाश घटना को अंजाम देकर आसानी से हुए फरार। बताया गया कि बदमाश घटना को अंजाम देकर बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की पड़ताल बारीकी से की जा रही है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button