ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Maharashtra News मवेशियों की अवैध तस्करी के मामले की मुल पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

मूल पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शहर के रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन कोटी रोककर मवेशियों की अवैध तस्करी करने वाले पर कार्रवाई की है । बताया गया की मूल पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास चंद्रपुर की ओर जा रहे बोलेरो वाहन नंबर एम एच 34 एबी 8835 को रोककर तलाशी ली , जिसमें 6 बैल पाए गए।साठ हजार रुपये मूल्य के बैल तथा पांच लाख रु.का वाहन ऐसा कुल पांच लाख साठ हजार रुपये का माल पुलिस ने जब्त किया है । उन बैलों को लोहारा के उज्जवल गोरक्षण केंद्र में भेज दिया गया है।वाहन चालक फरार बताया गया है।
मूल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण सुधारना कानून 1995 के विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है । यहां के उपविभागीय पोलीस अधिकारी मल्लिकार्जुन इंगले और पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के मार्गदर्शन में एएसआई राधेश्याम यादव , उत्तम कुमरे, सचिन सायंकाल तथा मेश्राम मामले की जांच कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button