अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News छत के रास्ते घर मे घुसे चोरों ने घर से नगदी,कपड़े तथा मोबाइल चोरी कर लिया।

रिपोर्टर इरफान बहराइच उत्तर प्रदेश

बहराइच छत के रास्ते घर मे घुसे चोरों ने घर से नगदी,कपड़े तथा मोबाइल चोरी कर लिया। अटैची को ले जाकर नहर के किनारे फेंक दिया। घटना थाना फखरपुर के कोठवल कला गांव की है। जहाँ चोरों ने नकदी और जेवरात समेत हजारों की चोरी की। इसके बाद कपड़े और अन्य सामान नहर के किनारे फेंक दिया। कोठवल कला निवासी श्याम सुंदर सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह बृहस्पतिवार को परिवार के साथ घर में सोए थे। देर रात छत के सहारे होते हुए चोर घर में घुसे। इसके बाद नीचे उतरते हुए कमरे में प्रवेश किया। चोरों ने दो अटैची, चार हजार रूपए नगद ,दो जोड़ी चांदी के पायल और दो मोबाइल की चोरी कर फरार हो गए।। घर से कुछ दूरी पर नहर के निकट अटैची फेंक दी। सुबह परिवार को चोरी की जानकारी हुई तो श्याम सुंदर ने थाने में सूचना दी। सूचना पर बीट उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*बहराइच उत्तर प्रदेश से इन्डियन क्राइम रिपोर्ट इरफान *

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button