Rajasthan News उपखंड अधिकारी ने बैठक में कहा रोडवेज और निजी बस अब निर्धारित स्टैण्ड से ही चलेगी संभागीय

रिपोर्टर विनोद चारण बीकानेर राजस्थान
आयुक्त नीरज के पवन के आदेश के बाद खाजूवाला नगर पालिका में सभी अतिक्रमण हटाए गए हैं उसके बाद नीरज के पवन ने खुद सभी चिन्हित स्थानों का जायजा लिया और जो दुकाने टीन छप्पर खोखे आदि अतिक्रमण की श्रेणी में है उन्हें निर्देश दिए कि वह खुद हटा ले उसके बाद उपखंड अधिकारी ने व्यापारियों के साथ बैठक रखी और बैठक में कहा कि जो भी अतिक्रमण पर निशान लगाए गए हैं उन्हें स्वयं दुकानदार हटा ले अन्यथा प्रशासन के द्वारा इसे हटाया जाएगा और जो व्यापारी बेरोजगार हो गए हैं उन्हें अपने कागज दिखाने होगे उन्हे व्यापार के लिए अन्य जगह दी जाएगी उपखंड अधिकारी ने कहा कि आगे से जो भी निर्माण करें जाए वह सोच समझकर अपनी जगह में ही करें अन्यथा हर समय कार्रवाई जारी रहेगी वही राजीव सर्किल पर बसे जो खड़ी रहती हैं उन्हें अपने निर्धारित स्टैंड से ही संचालन करना होगा और जो बड़े वाहन ट्रक ट्रेलर राजीव सर्किल पर खड़े रहते हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा उपखंड अधिकारी ने कहा कि राजीव सर्किल आज के बाद नो पार्किंग जोन है और यहां किसी भी प्रकार का बड़ा वाहन खड़ा पाया जाता है तो उस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी !
Subscribe to my channel