IC News and Media House Private Limited


पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित नतीजों में बुढलाडा शहर के मून लाइट हाई स्कूल की दो छात्राओं ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया

रिपोर्टर महेंद्रपाल सिंह आनंद मानसा पंजाब

 जाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा के घोषित परिणामों में बुढलाडा शहर के मून लाइट हाई स्कूल की दो छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल, जिले और माता पिता का नाम रोशन किया।इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मूनलाइट हाई स्कूल के चेयरमैन श्री शिव कुमार कंसल जी एवं प्रिंसिपल सुश्री अर्चना कंसल ने बताया कि स्कूल में पहला स्थान बुढलाडा निवासी किशन वर्मा की पुत्री महक वर्मा ने प्राप्त किया है. दूसरा स्थान कुलाना निवासी रशपाल सिंह की पुत्री धनवीर कौर ने प्राप्त किया जो बुढलाडा शहर के लिए गौरव की बात है उन्होंने शहर के दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस मौके पर श्रीमती सुनीता गर्ग, पीरमाला रानी व स्टेट अवार्डी राजिंदर वर्मा ने स्कूल स्टाफ, ग्रुप मैनेजमेंट व बुढलाडा शहर के दो छात्राएं को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button