IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी आन्ध्रप्रदेश से हुआ गिरफ्तार सिंगरौली:

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो.यूसुफ कुरैशी के कुशल निर्देशन एवं शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली व देवेश कुमार पाठक नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार पाण्डेय की पुलिस टीम ने तीन माह से फरार बलात्कार के आरोपी को आन्ध्रप्रदेश से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  को फरियादिया द्वारा उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट लेख करायी कि उसकी जान पहचान ग्राम कुम्हिया थाना माड़ा के रहने वाले संकुल कुमार साकेत पिता दशरथ साकेत से मोबाईल के जरिये हुयी थी जो शादी का झांसा देकर पीडिता के साथ कई बार गलत काम (बलात्कार) किया एवं दूसरी जाति की होने से शादी करने से इन्कार कर दिया तथा जब पीड़िता की शादी दूसरी जगह लगी तब पीडिता के अश्लील फोटो लेकर मोबाईल से सोशल मीडिया में फेसबुक पर स्वयं की आई.डी. एवं दूसरे व्यक्तियों के नाम से फर्जी आई.डी. बनाकर वायरल कर दिया है । जिसकी रिपोर्ट पर थाना वैढन में अप.कं.110/23 धारा 450,376, 376(1) ,376(2)(द), 509 भादवि 5(1),6 पास्को एक्ट एवं 67 , 67 ए आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी संकुल कुमार साकेत की पता तलाश कीया गया किंतु आरोपी अपराध कायमी के बाद से लगातार फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा 5000/- रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया था । फरार आरोपी संकुल कुमार साकेत के संबंध में कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार पाण्डेय को आन्ध्रप्रदेश में रहने की जानकारी मिली तो तत्काल पुलिस टीम गठित कर आन्ध्रप्रदेश रवाना किया गया । कोतवाली पुलिस की उक्त टीम द्वारा तीन माह से लगातार गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी किंतु फरार आरोपी संकुल कुमार साकेत पिता दशरथ साकेत उम्र 21 वर्ष निवासी कुम्हिया थाना माड़ा जिला सिंगरौली (म.प्र.) में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है । अहम भूमिका मे  निरीक्षक अरुण पाण्डेय ,उनि अभिषेक पाण्डेय , उनि विनोद सिंह , प्रआर 248 अमजद खान , आरक्षक सुमित की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button