अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News छेड़छाड़ एवं अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थेसिंगरौली: 

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश

फरार आरोपियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ एवं अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने वाला एवं एससी/एसटी वर्ग के विरूद्ध अपराध घटित करने वाले फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया द्वारा उमा सेन निवासी ओबरी के विरूद्व रिपोर्ट लेख करायी गयी   सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फरियादिया के नाम से फेक आई.डी. बनाकर एवं उसके फोटो के उपर अश्लील कमेन्ट एवं अश्लील फोटो अपलोड कर फरियादिया को बदनाम कर रहा है तथा उसे गाली गलोच व जान से मारने की धमकी देता है। फरियादिया की रिपोर्ट पर अप.क्रं. 1439/2022 धारा 354घ(1)(द्बद्ब),294,506,509 भादवि 66सी, 67, 67सी आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की लगातार पता तलास की गयी किंतु आरोपी दस्तयाब नही हो रहा था, आरोपी उमा सेन पिता पाण्डू उर्फ रामप्रसाद सेन निवासी ओबरी थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

वहीं दूसरे मामले में फरियादिया प्रमिला पनिका पति सुनील पनिका उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम काजन थाना वैढन की अपने पति के साथ थाना वैढन आकर मौखिक रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 14.03.2023 को समय करीबन 10 बजे गांव का बुद्वसागर गुप्ता उसके घर के सामने आकर पुराने विवाद को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गालिया दे रहा था एवं गाली देने से मना करने पर उसे जमीन में गिरा कर उसके साथ मारपीट किया है तथा लड़ाई झगडा होने के बाद इसी विवाद को लेकर रात्रि में उसके घर आग लगा दिया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना वैढन में अप.क्रं. 388/23 धारा 294,323,506,436 भादवि एवं 3(2)(अ.ं) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना की गई। दौरान विवेचना आरोपी बुद्वसागर गुप्ता की पता तलाश कर आरोपी बुद्वसागर गुप्ता पिता बाजीलाल गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गड़हरा थाना वैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार कर आज दिनांक 24.05.2023 को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। कार्यवाही मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली एवं श्री देवेश कुमार पाठक नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा संपन्न करायी गयी। कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि अरविन्द द्विवेदी, अमित शर्मा, प्रआर दयाशंकर शर्मा, दीपक शिवहरे आरक्षक विकास तिवारी एवं सुमित अर्मा की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button