छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीदों की स्मृति में मनाया गया

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

झीरम श्रद्धांजलि दिवस  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए सभी भाई-बहनों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष ‘‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा महोदय द्वारा दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सली हिंसा में हुए शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए छत्तीसगढ़ में अहिंसा एवं सहनशीलता में विश्वास रखने, नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, राज्य को शान्ति का टापू बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई एवं शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button