Maharashtra News कल्याण बाजार समिति के फूल बाजार में विक्रेताओं से अवैध वसूली कौन कर रहा है?

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र
कल्याण कृषि उत्पन बाजार समिति में फुल बाजार के विक्रेताओं से 1500 रुपये वसूले जा रहे है। वसूली के इस मामले में फूल मार्केट कमेटी को पूछा गया तो वो हाथ खड़े कर दिए। तो विक्रेताओं से वसूली कौन कर रहा है इस्पे फूल बेचने वालों का गुस्से वाला सवाल खड़ा हो गया। इस मामले में एक फूल विक्रेता महिला ने बाजारपेठ पुलिस थाने में तहरीर दी है। कल्याण बाजार समिति के परिसर में फूल बाजार है। वहीं फूल बाजार में बने दुकानो पे शेड है।
शेड धोकादाएक होने के कारण नया भवन निर्माण के लिए मार्केट कमेटी द्वारा नगर निगम को प्रस्ताव भी भेजा गया था। बाज़ार समिति द्वारा फूल विक्रेताओं के शेड ना तोड़ने का विरोध है। उच्च न्यायालय ने शेड को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। सितंबर 2022 में शेड को गिराने के लिए समिति द्वारा कार्रवाई की गई। तब फूल बेचने वालों का कहना है। मार्केट कमेटी द्वारा विक्रेता से सालाना किराय 14 हजार रुपए लेते है। किराया लेने का अधिकार मार्केट कमेटी को है। लेकिन इसके अलावा, विक्रेताओं से कुछ लोग आकर 1500 रुपए मंगते है। पूछने पर दुकानदारों को रसीद देने से मना कर दिया जा रहा है।।इस मामले में एक फूल बेचने वाली महिला ने पैसे वसूल करने वाले वैक्ति से रसीद मांगी तो वैक्ती ने उसे गाली दी और महिला की फूलों की टोकरी फेंक दी। तभी उस महिला ने बाजारपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मार्केट कमेटी प्रशासन से इस मामले में विक्रेताओं ने पूछा तो इस बीच प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। यह प्रशासन की ओर से वसूली नहीं हुई तो ऐसी अवैध वसूली कौन कर रहा है? सवाल खड़ा हो गया है। उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन के माध्यम से अब कार्रवाई की उम्मीद है। फूल विक्रेताओं ने इसकी मांग की है। फूल बाजार में शेड तोड़े जाने का मामला कोर्ट में है न्याय की मांग के लिए। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जून को चालू रहने की उम्मीद है।


Subscribe to my channel