अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता
 आरोपी खिलेश दास निवासी परसापाली थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
  आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 153/23 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी खिलेश दास पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शादी करने के लिये बोलने पर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 153/23 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी खिलेश दास उम्र 27 वर्ष निवासी परसापाली थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार को दिनांक 24.05.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, म.प्र.आर. स्वाति गिरोलकर, प्र.आर. राधेश्याम पूर्णा, आर. टुकेश्वर डनसेना, अनिल कुर्रे, विरेन्द्र सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button